राजनांदगांव

एकल - गायन प्रतियोगिता 31 को
30-Aug-2025 3:45 PM
एकल - गायन प्रतियोगिता  31 को

राजनांदगांव, 30 अगस्त। सुर संगम संस्था के तत्वावधान में स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में कल 31 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आडिशन लिया जाएगा। तत्पश्चात संगीत सेवा सम्मान एकल एवं युगल गायन प्रतियोगिता स्वर सम्राट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उसके पश्चात शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक फाइनल प्रतियोगिता होगा। इसमें 14 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्रम में हलीम बख्श गाजी, हबीहा गाजी, अमित खंडेलवाल, राजकुमार शर्मा, ललीत भंसाली, राजेश जैन, सुनील मुंदड़ा, जैनम बैद, हरि भाई पटेल, संजय रिझवानी, शिव वर्मा, निमिषा ठक्कर, ईला दुवा उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश नागवानी, डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, मोना गोसाई, उषा वांदिले, सुषमा सिंह, संगीता शुक्ला, निखत परवीन, शैलेन्द्र कुमार ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट