राजनांदगांव
पिछली कार्यकारिणी में महामंत्री रहे भरत वर्मा नहीं हुए रिपीट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अगस्त। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी में डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक और निवृतमान प्रदेश महामंत्री रामजी भारती को बतौर उपाध्यक्ष टीम में जगह मिली है। वही सिंह की पिछली कार्यकारिणी में महामंत्री रहे भरत वर्मा को नया पद नहीं दिया गया है। किरणदेव की टीम में भरत और रामजी महामंत्री जैसे पॉवरफूल पद पर रहे। दूसरी बार अध्यक्ष बने किरणदेव ने रामजी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है।
बताया जाता है कि रामजी की जगह पूर्व विधायक नवीन मारकंडे को महामंत्री बनाया गया है। अजा वर्ग को महामंत्री पद पर मनोनीत करने की संगठन की नीति के तहत रामजी को रिपेलेस कर मारकंडे को मौका मिला है। राजनीतिक रूप से रामजी भारती के लिए संगठन में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिलना भले ही संतोषजनक है लेकिन महामंत्री का पद अध्यक्ष के बाद दूसरा बड़ा महत्वपूर्ण पद होता है। बहरहाल भरत वर्मा को संगठन ने रिपीट नही किया। इसके पीछे उनका स्वास्थ्य ठीक नही होना है। मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ हेतू रोपवे से जाने के दौरान हादसे में वर्मा को सीवियर चोट पहुंची थी। अब तक वह रिकवर नहीं हो पाए है। यही कारण है कि संगठन ने उन्हें आराम करने के इरादे से पद नहीं दिया।


