राजनांदगांव

जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी बैठक
05-Aug-2025 6:54 PM
जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 5 अगस्त। कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा 3 अगस्त को यादव भवन नंदई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकालने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा हुई कि शोभायात्रा में यादव समाज के बैनर तले कोसरिया, झेरिया एवं ठेठवार यादव शामिल होंगे।

समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि राजनादंगांव के विभिन्न वार्डों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोरम झांकियों का अच्छा समावेश है एवं स्वजातीय बंधुओं में काफी उत्साह का माहौल है, जिन वार्डों से झंाकी आएगी, उसे स्व. लालाराम यादव एवं स्व. रामबाई यादव की स्मृति में मनोज यादव नंदई द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। वहीं जो परिवार अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर लाएंगे, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला महिला अध्यक्ष शीला यादव, जिला युवा अध्यक्ष हरीश यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव नगर महिला अध्यक्ष मधु यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, नारायण यादव, पुनाराम यादव, दिलीप यादव, मन्नु यादव, राजीव यादव, अर्जुन यादव, भूपेन्द्र यादव, दुष्यंत यादव, वासुदेव यादव, मनोज यादव, विनायक यादव, सावन यादव, राजेश यादव, सौरभ यादव, शंकर यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, मंगल यादव, मोहित यादव, शिव यादव, रमेश यादव, रूपेश यादव, हेमु यादव, बसंत यादव, दीनू यादव, रेखू यादव, आनंद यादव, मुकेश यादव, अजय यादव, छबि यादव, भावेश यादव, भुवन यादव, विरेन्द्र यादव, महिला मंडल मंजू यादव, केशर यादव, सुनीता यादव, मीना यादव, निर्मला यादव, संतोषी यादव, सुशीला यादव, प्रमिला यादव, रोशनी यादव, लक्ष्मी यादव, चंद्रिका यादव, गायत्री यादव, सुमीत्रा यादव, प्रियंका यादव, सोहद्रा यादव, गीता यादव, कांति यादव, जानकी यादव, ललिता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट