राजनांदगांव

अग्रसेन भवन में रूद्राभिषेक
20-Jul-2025 4:06 PM
अग्रसेन भवन में रूद्राभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 जुलाई। सावन मास में भगवान शिव की भक्ति एवं अराधना की बयार चल रही है। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज द्वारा विगत दिवस भोलेनाथ के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव आलोक बिंदल व कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि पहली बार आमगांव से आए भोले के दिवाने भक्त मंडल द्वारा स्थानीय अग्रसेन भवन में भजन एवं नृत्य नाटिका के साथ पार्थिव शिवलिंग एवं शिव पार्वती की मूर्ति का निर्माण कर विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कराया गया। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू खोखरिया, सचिव रीना अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका सुनिता अग्रवाल ने बताया कि  रूद्राभिषेक में अग्रवाल समाज के 150 महिला एवं पुरूषों ने भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया।   अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। 

उक्त जानकारी  मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल ने दी।


अन्य पोस्ट