राजनांदगांव

ऑपरेशन मुस्कान अभियान से 112 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने ढूंढा
04-Jul-2025 3:58 PM
ऑपरेशन मुस्कान अभियान से 112 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने ढूंढा

मध्यप्रदेश, तेलगांना व महाराष्ट्र से किया बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनंादगांव 4 जुलाई। आपरेशन तलाश अभियान में राजनंादगांव पुलिस को लापता 112 महिला-पुरूष को बराद करने में बड़ी कामयाबी मिली। आपरेशन तलाश अभियान के तहत बीते 01 से 30 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में वर्षों से लापता 42 महिला एवं 70 पुरूष कुल 112 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया। राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंचकर गुमशुदा लोगों को बरामद किया गया। सकुशल दस्तयाब कर विधिसम्मत उनकी घर वापस कराई गई। घर वापसी से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य द्वारा गुम इंसानों की तलाश के लिए ऑपरेशन तलाश के तहत दस्तायाब करने के लिए आदेश दिया गया था, जिस पर राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण पर जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में संवेदनशील रहते गुम इंसानों की तलाश हेतु आपरेशन तलाश  अभियान की शुरूआत 01 से 30 जून तक किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 42 महिला एवं 70 पुरूष कुल 112 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है। जिसमें से 04 मध्यप्रदेश, 03 तेलगांना, 04 महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। सभी गुम इंसानों को उनके स्वजनों के सुपुर्द किया गया है। अभियान की सफलता के लिए राजनांदगांव पुलिस गुम इंसानों के स्वजन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर तकनीकी माध्यम का उपयोग कर गुम इंसान को दस्तयाब करने में राजनांदगांव पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के हाथ कई ऐसे गुम इंसान लगे हैं, जो कई वर्षों से गायब थे।


अन्य पोस्ट