राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव 1 जुलाई। तुमड़ीबोड क्षेत्र के महादेव पहाड़ी पर रविवार शाम को एक प्रेमी जोड़े का शव निर्वस्त्र मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। वहीं उसके प्रेमिका का शव नीचे पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम ग्राम माहुल झोपड़ी के महादेव पहाड़ी पर युवक तथा युवती का शव पाया गया। युवक का शव पेड के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसके शव के समीप ही एक युवती का शव पड़ा पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूत्रों का कहना है कि ग्राम माहुल झोपड़ी के महादेव पहाड़ी पर जिस मृतक युवक और युवती का शव पाया गया, उनकी पहचान हो गई है।
सूत्रों का कहना है कि युवक का नाम मनीष सिन्हा 27 वर्ष निवासी ग्राम बीजेभांठा के रूप में हुई। वहीं मृतक युवती का नाम नीतू चंद्रवंशी 22 वर्ष निवासी ग्राम मारगांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों का शव लगभग 4-5 दिन पुराना है। मृतकों के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट डोंगरगांव पुलिस में दर्ज कराई थी। सूत्रों का कहना है कि मृतक युवक का विवाह लगभग तीन माह पूर्व ही हुआ था। वहीं उसकी उसकी प्रेमिका अविवाहिता बताई जा रही है।