राजनांदगांव

साकेत साहित्य परिषद ने दुबे को दी श्रद्धांजलि
28-Jun-2025 4:02 PM
साकेत साहित्य परिषद ने दुबे को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 जून। अपनी हास्य रचनाओं एवं विशिष्ट शैली से काव्य रसिकों का मनोरंजन करने वाले सुरेन्द्र दुबे के निधन को साकेत साहित्य परिषद सुरगी ने साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। साकेत से जुड़े साहित्यकारों ने दुबे  को संस्मरणात्मक श्रद्धांजलि दी है। साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू,  सचिव राजकुमार चौधरी ने कहा कि सुरेन्द्र दुबे ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ की माटी का नाम रोशन किया।


अन्य पोस्ट