राजनांदगांव

कबीर मंदिर आश्रम को पर्यटन स्थल में शामिल करने अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
08-Jun-2025 7:11 PM
कबीर मंदिर आश्रम को पर्यटन स्थल में शामिल करने अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

सदगुरू कबीर प्राकट्य महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 जून। सुकुलदैहान स्थित ग्राम पेंडरी में एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम में गत् एक जून को वृहद स्तर पर सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव पर्व पर अध्यात्मिक दिव्य सत्संग एवं भजन समारोह का आयोजन हुआ। प्रमुख अतिथि छग राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा समेत  लता अजय सिन्हा,  दीपक चौहान, भोजराम पडौटी, नरबद वर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर छग राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने संबोधन में विशेष रूप से धार्मिक क्षेत्र एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने संबंधित विभागीय अधिकारियों से परिक्षण कराकर अतिशीघ्र पर्यटन मंडल में शामिल करने की आश्वासन दिया। सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव पर्व परम पूज्य महात्मा लेखचंद साहेब ने कबीर साहेब जी महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  साथ ही दूरदर्शन एवं रेडियो कलाकार सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश ठाकुर एवं साथी द्वारा मनमोहक भजनामृत रसपान कराया।

कार्यक्रम में विशेष रूप सहयोग करने वाले नरबद वर्मा, वीपी वर्मा, हेमंत कुमार साहू, मंथीर गुरुजी, सुजाता साहू, तुलसीराम साहू, गंगाप्रसाद डड़सेना समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी  सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी के अध्यक्ष फलेश कुमार साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट