राजनांदगांव

म्यूल एकाउंट खाता धारक गिरफ्तार
03-Jun-2025 4:11 PM
म्यूल एकाउंट खाता  धारक गिरफ्तार

बीते वर्ष सायबर धोखाधड़ी से राशि जमा होना बताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 जून। एक म्यूल एकाउंट खाता धारक को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने में अपने खाता का उपयोग करता था।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा सोमवार को फिर एक म्यूल एकाउंट धारक के विरूद्ध कार्रवाई की। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल में ऐसे म्यूल बैंक एकाउंट जिसका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने उपयोग में लाया गया है की जानकारी समन्वय पोर्टल में प्रदर्शित होता है। पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में खोले गए म्यूल एकाउंट के धारकों के संबंध में जानकारी संकलित कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इसी तारतम्य में  थाना डोंगरगढ़ में समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार म्यूल बैंक खाता शाखा केनरा बैंक डोंगरगढ़ के खाता धारक के विरूद्ध 18 मार्च को अप. क्र. 112/2025 धारा- 411, 413, 414 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान खाता के धारक गुमेन्द्र वर्मा 29 निवासी ग्राम ठाकुरटोला थाना डोंगरगढ़  का पता तलाश कर पूछताछ किया गया, जो 15 मई 2024 को सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि 710 रुपए तथा 3 जून 2024 को 70 हजार रुपए अपने खाता में जमा होना बताया।  आरोपी ऐसे रकम प्राप्त करने अपने खाता को उपयोग करना बताया।  आरोपी के विरूद्ध सबूत पाए जाने से  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट