राजनांदगांव

बैंक शाखा का सांसद ने किया लोकार्पण
31-May-2025 5:21 PM
बैंक शाखा का सांसद ने किया लोकार्पण

राजनांदगांव, 31 मई। जिला सहकारी बैंक मर्यादित राजनांदगांव की छुईखदान में संचालित शाखा के नए भवन परिसर (पुराना सिविल न्यायालय शहीद पार्क के सामने) का लोकार्पण सांसद संतोष पांडेय के करकमलों से 25 मई को किया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण चंद्राकर, दिनेश वर्मा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर,  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तीरथ चंदेल, मंडल अध्यक्ष गंडई राकेश ठाकुर, रावल कोचर, अरविंद शर्मा, झम्मन साहू, नवनीत जैन, ललित चोपड़ा, विक्रांत चंद्राकर, रामपाल ताम्रकार, ज्ञान यादव, कृष्णकांत महोबिया, महावीर जैन एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालक सदस्य  अरूण साहू, मिनेश साहू,  गुहराराम बंजारे, श्रवण जंघेल तथा बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा, सुरेश कुमार द्विवेदी अधीक्षक, आलोक शर्मा नोडल अधिकारी, प्रकाश अखिलेश, प्रकाश शुक्ला,  मनीष श्रीवास्तव, संजय बाजपेयी, संजय साहू, नोहर वर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट