राजनांदगांव

बाजार में बोहार भाजी के खरीददार बढ़े
17-Mar-2025 1:11 PM
बाजार में बोहार भाजी के खरीददार बढ़े

सीमित दिनों के लिए बाजार में होती आवक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च।
गर्मी के सीजन की स्वादिष्ट  बोहार भाजी के खरीददार बाजार में नजर आ रहे हैं। सीमित दिनों के लिए दानेदार व पत्तीदार भाजी की आवक होती है। बोहार भाजी के शौकीन लोगों को इसका इंतजार रहता है।

बोहार भाजी को औषधियुक्त भी माना जाता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे दही अथवा खट्टायुक्त सामग्री तैयार किया जाता है। दानेदार स्वरूप होने तक इसे खाया जाता है। पत्ते अधिक होने के बाद इसके स्वाद में फर्क आने लगता है। 

इधर, बाजार में महाराष्ट्र और मोहला-मानपुर इलाके से इसकी आवक बढ़ गई है। बाजार में 200 रुपए किलो तक इसका भाव बढ़ा हुआ है। यानी प्रतिपाव 50 रुपए से कम दाम नहीं हो रहा है। इसके खरीददार भी सीमित दिनों तक दिखाई पडऩे के कारण कीमतों में ज्यादा मोलभाव नहीं कर रहे हैं। 

बोहार भाजी शरीर के लिए फायदे से भरा हुआ है। यह पाचनतंत्र को भी बेहतर करता है। साथ ही कफ, दर्द और विषनाशक के तौर पर काम करती है। यह शरीर को शीतलता व कृमि को खत्म करने में सहायक होती है। गर्मी के दिनों में यह भाजी पेड़ों मेें नजर आता है। इसके बाद पत्ते आने से यह बेस्वाद हो जाता है। दही और अन्य खट्टे  सामग्री से भाजी को तैयार किया जाता है। लोग इस भाजी का स्वाद चखने के लिए लालायित भी रहते हैं। स्थानीय बाजार में चौक-चौराहों पर इसकी खरीदी-बिक्री हो रही है।
 

 


अन्य पोस्ट