राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह शुक्रवार को डोंगरगांव विकासखंड के दौरे पर थे। इस दौरान कलेक्टर ने जंगलपुर में गोधन न्याय योजना अंतर्गत बनाए गए गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां पहुंचकर महिला समूह से उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में चर्चा की।
महिला समूह ने बताया कि उनके द्वारा कंपोस्ट खाद के साथ-साथ मशरूम उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। महिला समूह ने बताया कि गौठान में उनके द्वारा अब तक 4 क्ंिवटल 66 किलो कंपोस्ट खाद बनाया जा चुका है। महिला समूह के खाते में अभी तक 1 लाख 25 हजार रुपए की राशि आ गई है। कलेक्टर ने कहा कि वे अन्य गतिविधियों से भी जुडक़र इसी तरह से कामयाबी की राह पर अपने आप को स्थापित करें। जंगलपुर गौठान में फेसिंग कार्य किया गया है। गौठान में पानी नहीं होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने इसके लिए बोर खनन का प्रस्ताव बनाने कहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला समूहों को उनकी मेहनत का पैसा समय पर मिलनी चाहिए। महिला समूह को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम सुनील नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निर्माण कार्य सह गौठान का निरीक्षण
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सुखरी के आश्रित ग्राम झीका पहुंचकर यहां रीपा योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रीपा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे महिला समूह को समृद्धि के साथ अनेकों गतिविधियों का संचालन करने में मदद मिलेगा। महिला समूह के लिए यहां मसाला यूनिट लगाया जाएगा। साथ ही साथ महिला समूह को प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। महिला समूह द्वारा आंगनबाड़ी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की गणवेश की सिलाई की जाएगी। साथ ही महिला समूह द्वारा पेपरबैक का निर्माण किया जाएगा। जिसकी आपूर्ति सी-मार्ट व धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के लिए आपूर्ति किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम सुनील नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर का हुआ स्वागत
कलेक्टर सिंह डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत आरी पहुंचे। कलेक्टर ने यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कन्हैया देवदास के घर मेहमान बनकर पहुंचे। कलेक्टर को अपने घर आते देख हितग्राही की पत्नी श्रीमती मीनाबाई ने अतिथि जैसे स्वागत किया। हितग्राही की पत्नी ने बताया कि पहले उनका कच्चा मकान था और मकान बहुत छोटा था। पहले उनके घर कोई मेहमान आते थे तो काफी परेशानी होती थी। घर में उपयुक्त कमरा और सुविधा नहीं होने से बहुत तकलीफ से गुजर बसर होता था।
कोकपुर का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोकपुर का निरीक्षण किया। महिला समूह द्वारा यहां की जा रही खेती-बाड़ी को देखकर कलेक्टर ने काफी प्रसन्नता जाहिर की। इस गौठान में तीन समूह द्वारा योजना अंतर्गत गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहां एक समूह द्वारा आधी एकड़ भूमि में टमाटर, फूलगोभी, नवलगोल, भाटा, हरी मिर्ची की खेती की जा रही है। हरी सब्जी से भरी बाड़ी को देखकर कलेक्टर ने महिला समूहों की मेहनत की सराहना की।
चीचदो का निरीक्षण
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत चिचदो का निरीक्षण किया। यहां नवीन ग्राम पंचायत का निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने यहां पहुंचकर ग्राम पंचायत निर्माण की गुणवत्ता का मुआयना किया। कलेक्टर ने सरपंच की मांग पर ग्राम पंचायत की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल हेतु 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी।