रायपुर
रायपुर, 21 जुलाई। हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामुदायिक विकास के लिए ग्रामीण पहल प्रभात के सौजन्य से स्वच्छता किट का वितरण किया गया। रायपुर के टेकारी ग्राम पंचायत के सरपंच खिलेंद्र वर्मा ने वितरण कार्य सुचारू रूप से चलाने में सहयोग दिया। कोविड नियमों का पालन करते हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर की हेड हेल्ड हाई की क्लस्टर-हेड वैशाली उपाध्याय ने वितरण कार्य में विशेष सहयोग दिया।
क्लस्टर हेड वैशाली उपाध्याय ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिये कोविड नियमों का पालन करते हुए ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि सामग्री की किट तैयार कर बांटी गई।
रायपुर जिले के टेकारी, गिरौद, धनेली, बरौदा, सिलतरा, निमोरा मांढर, परसुलीडीह में करीब साढ़े 7 हजार स्वच्छता किट का वितरण किया गया है। कोरोना से बचाव के लिये ग्रामीणों को स्वच्छता किट देते हुए जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है।