रायपुर
यातायात महासंघ ने निकाली बसों की बारात
08-Jul-2021 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। यातायात महासंघ द्वारा आज बसों की बारात निकाल अपना विरोध प्रदर्शन किया। यातायात महासंघ का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा, और कोरोना काल की वजह से बस में लोगों का आना जाना बहुत कम है उसके बावजूद बस संचालकों को पुराने किराए रेट पर बस संचालन करने के लिए कहा जा रहा है।
यातायात महासंघ का कहना है कि यूनियन द्वारा 29 मई को परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है। 12 जुलाई को बूढ़ापारा धरनास्थल में संयुक्त रूप से महाधरने का आयोजन किया गया है। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती है तो 13 जुलाई को प्रदेश की बसें अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाएगी।
मांगें पूरी नहीं होने पर 14 तारीख को खारून नदी में बस संचालक जल समाधि लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे