रायपुर
महंगाई को लेकर ताली-थाली बजाकर किया धरना-प्रदर्शन
07-Jul-2021 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबई के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चन्द्राकर के साथ केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आम जनता के साथ हस्ताक्षर अभियान चला ताली-थाली के साथ प्रदर्शन किया।
हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन करते हुए जिला प्रभारी श्रीमति प्रतिमा चन्द्राकर , रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे स्वयं धरने स्थल में पहुंचे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू सोनी , महामंत्री अविनय दुबे, निसार चांगल, ब्लॉक महामंत्री गौतम यदु, वार्ड अध्यक्ष सागर वाकडे एवं महिला कांग्रेस की हमारी बहने उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे