रायपुर
निगम ने हटाए अवैध कब्जे
06-Jul-2021 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। नगर पालिक निगम के निवेश विभाग की उडऩदस्ता टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर मंगलवार को शहर मुख्य बाजार क्षेत्र सिटी कोतवाली, गोलबाजार, मालवीय रोड, जयस्तम्भ चौक, बैजनाथपारा, विभिन्न स्थानों में अभियान चलाकर सडक़ पर से लगभग 100 से अधिक दुकानों के कब्जे हटाए।
जनहित में जनसुविधा के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही की। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश एवं जोन 4 की टीम ने दुकानदारों द्वारा सडक़ पर कब्जा जमाकर रखे गए सामानों कैबल वायर, कपड़ों आदि की कड़ाई के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने जब्ती की। इस अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में तीन निर्माणाधीन भवनों के भवन स्वामियों से सडक़ पर भवन सामग्री पाये जाने पर निगम की टीम ने कुल 9 हजार रूपये का जुर्माना करने की कड़ी कार्यवाही की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे