रायपुर
एमआर निषाद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, समाज ने जताई खुशी
05-Jul-2021 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर रविवार को निवास देवपुरी, रायपुर में जाकर छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर महिला समिति की टीम ने जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एम आर निषाद ने समाज की तरक्की के लिए कई विषयों पर चर्चा की। मछुआ नीति को भी समाज के कल्याण के लिए जारी करने पर विचार किया गया।
मुलाकात कारने के लिए छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर महिला समिति की कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद, जयंती निषाद, सुरुज निषाद, तिलेश्वरी निषाद, सुमन निषाद, लता निषाद, पूर्णिमा निषाद, महानगर इकाई के पूर्व अध्यक्ष नरेश निषाद भी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे