रायपुर
दुर्ग में मोबाइल बैकिंग सुविधा
02-Jul-2021 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में मोबाइल बैंकिंग सुविधा और ग्राम-झीट, तहसील पाटन में बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे