रायपुर
रायपुर, 27 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि जल जीवन मिशन के काम में केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद भी शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं की आपसी खींचतान के चलते यह महती योजना खटाई में जाती दिख रही है।
श्री कश्यप ने कहा कि कमीशन-मोह के चलते महती जनकल्याणकारी योजना प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते अब ठप पड़ी है और प्रदेश सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन में लेटलतीफ़ी के लिए न तो किसी अधिकारी-मंत्री की जि़म्मेदारी तय की और न ही संबंधित दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की है। श्री कश्यप ने कहा कि आजादी के छह दशक बाद भी देश के बहुसंख्यक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति एक समस्या बनी हुई है।
इसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महती योजना जल जीवन मिशन चालू की जिसका उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक घरों में नल के माध्यम से साफ जल पहुंचाना है। इस योजना में छत्तीसगढ़ को शामिल करते हुए सात हजार करोड़ रुपए योजना हेतु स्वीकृत हो गए हैं। इस योजना के तहत 45त्न राशि राशि केंद्र, 45त्न राशि राज्य और 10त्न राशि स्थानीय निकाय खर्च करेंगे। योजना के क्रियान्वयन के एक वर्ष के अंदर स्थानीय निकाय की 10त्न राशि केंद्र सरकार उन्हें प्रतिपूर्ति के रूप में वापस प्रदान करेगी। श्री कश्यप ने बताया कि इस योजना में छत्तीसगढ़ के 38 लाख परिवारों को स्वच्छ जल आपूर्ति होनी है। इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए राज्य सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए। लेकिन कार्य प्रारंभ होने से पहले ही सरकार के शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं की आपसी खींचतान में यह योजना खटाई में जाती दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक कर इस टेंडर की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।