रायपुर

योग दिवस पर नेता, अफसरों ने किया योगाभ्यास
21-Jun-2021 7:08 PM
योग दिवस पर नेता, अफसरों ने किया योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को  21 जून को ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’  में सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव, और जिलों के कलेक्टर अपने घर से शामिल हुए। 

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सातवें राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड संक्रमण को  दृष्टिगत रखते हुए डिजीटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है।

वर्चुअल योग मैराथन के प्रतिभागी किसी भी स्थान पर समूह में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर या पार्क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास करते हुए अपनी फोटो,वीडियो हैशटैग  के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। 

कलेक्टर सौरभ कुमार, और एसएसपी अजय यादव अपने घर से योग मैराथन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सातवें राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड संक्रमण को  दृष्टिगत रखते हुए डिजीटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है। 

भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, और श्रीचंद सुंदरानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एकत्र हुए, और उन्होंने योगाभ्यास किया। 

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नेताओं ने भी सोमवार को योगाभ्यास किया। 

भाजपा के सिविल लाइन मंडल के पदाधिकारियों ने पार्क में योगाभ्यास किया। 

बूढ़ा तालाब उद्यान में वर्चुअल योग मैराथन में शामिल हुए युवा 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन  में रायपुर जिले के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर ( बूढ़ा तालाब) के उद्यान में युवा भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सातवें राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड संक्रमण को  दृष्टिगत रखते हुए डिजीटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट