रायपुर

सामाजिक बहिष्कार के मामले पर कार्यवाही हो-डॉ. मिश्र
10-Jun-2021 5:39 PM
 सामाजिक बहिष्कार के मामले पर कार्यवाही हो-डॉ. मिश्र

रायपुर, 10 जून। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया जशपुर, बिलासपुर में  कुछ परिवारों का  सामाजिक बहिष्कार हुआ  है जिससे उक्त परिवार  परेशान हो गए हैं ,किसी भी व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार अनुचित और अमानवीय है,जिलाधीश को पत्र लिख कर इस मामले में कार्यवाही की मांग की है,तथा सरकार से सामाजिक बहिष्कार के सम्बंध में सक्षम  कानून बनाने के मांग की गई है।

डॉ.  मिश्र ने बताया  ,बिलासपुर के  डीपी  नवग्वाल उन्हें  जानकारी दी है कि उनके पुत्र अंकित नवग्वाल  के विवाह के उपरांत ,उसके विवाह में शामिल 14 परिवारों को सामाजिक कार्यक्रमों ,व समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बन्द कर दिया गया तथा सभी परिवारों से   पांच हजार हजार रुपये जुर्माना तथा सामाजिक भोज  आयोजित करने का फरमान जारी  कर दिया गया है।

महाकुल समाज के  पदाधिकारियो ने  बैठक कर उनके परिवार तथा विवाह में शामिल होने वाले परिवारों का   सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का पानी बन्द करने की  घोषणा कर दी। अंकित नवग्वाल  नामक युवक ने 10 दिसम्बर 2020 को  प्रेम विवाह किया था जिस के लिये उक्त युवक को दोषी मानकर सामाजिक पंचायत ने उक्त परिवार को बहिष्कार की सजा दी,  जिससे वे सभी पीडि़त परिवार घोर परेशानी में फंस गए हैं।

किसी भी व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक रूप से  प्रताडऩा देना,उस का समाज से बहिष्कार करना  अनैतिक एवं गम्भीर अपराध है।


अन्य पोस्ट