रायपुर
मुख्यमंत्री ने पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को जयंती पर नमन किया
27-May-2021 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में जन्में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी ने अपने कृतित्व से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है। उनकी रचनाएं नए रचनाकारों को हमेशा प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने साहित्य सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। बख्शीजी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार, सफल आलोचक, श्रेष्ठ कहानीकार और सुप्रसिद्ध निबंधकार थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे