रायपुर

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं होने पर अब मिलर्स को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी
23-May-2021 5:09 PM
शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं होने पर अब मिलर्स को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

रायपुर, 23 मई। रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उठाव की धीमी गति से नाराज़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन ने कुछ दिन पूर्व  जिले के 100 अरवा और14 उसना मिलर्स को  नोटिस जारी किया था। जिसके जवाब देने की अवधि सोमवार 25 मई 2021 को खत्म हो रही है।

खाद्य विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार राइसमिलर्स के द्वारा जवाब प्रस्तुत किया जा रहा है।  इसके आधार पर समीक्षा किये जाने के बाद ऐसे राइसमिलर्स को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। जिन्होंने 2019 -20 और 2020-21  का अरवा और उसना धान  उठाव का निर्धारित लक्ष्य  पूरा नही किया है।

 जिला खाद्य  नियंत्रक ने बताया कि ऐसे सभी अरवा और उसना राइस मिलर्स जिन्होंने  शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार  उठाव नही किया गया है। उन सभी को कलेक्टर ने नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का नोटिस दिया था ।


अन्य पोस्ट