रायपुर

मछुआरा समाज ने विकलांग को दी ट्राईसाइकिल
23-May-2021 5:04 PM
  मछुआरा समाज ने विकलांग  को दी ट्राईसाइकिल

रायपुर, 23 मई। राष्ट्रीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ के डायरेक्टर और छत्तीसगढ़ मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री रामकृष्ण धीवर ने मछुआरा समाज की ओर से पंकज विक्रम वार्ड सुभाष नगर (टिकरापारा) में रहने वाले भागो बाई  के सुपुत्र  के कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिन्हें ट्राईसाईकिल की जरूरत थी भागो बाई ने रामकृष्ण धीवर  से संपर्क कर जानकारी दी। तत्काल धीवर ने उनके सुपुत्र के लिए ट्राईसाईकिल का व्यवस्था करवाया एवं उनके लिए पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक  बृजमोहन अग्रवाल से आगे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बात करने के लिए कहीं जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। केदार धनगर, संतोष देवांगन, दाऊ साहू, अभिमन्यु धनगर , अनिल साहू एवं दानी वर्मा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट