रायपुर
राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
19-Apr-2021 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अप्रैल। रायपुर जिले में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर/कलेक्टर दर पर माईक्रोबायोलॉजिस्ट के 01 पद, स्टाफ नर्स के 78 पद, लैब टेक्नीशियन के 56 पद, एएनएम, के 70 पद एवं एमपीडब्ल्यू के 16 पदों हेतु अस्थाई नियुक्ति कोविड-19 हेतु आगामी 3 माह के लिये किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने बताया कि पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए जिले की वेबसाईड 222.ह्म्ड्डद्बश्चह्वह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ में उपलब्ध है। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन 20अप्रैल 2021 तक कर सकते है। इस संबंध में संचालक, स्वास्थ्य सेवायें से स्वीकृति मिली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे