रायपुर
इन्डोर स्टेडियम के व्यवस्थित संचालन के लिए अफसरों को सौपा दायित्व
13-Apr-2021 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन ने जिला रायपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम, बूढातालाब को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई आईसोलेशन/ कोविड-19 केयर सेंटर बनाने हेतु अधिग्रहीत किया है। सेंटर के व्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन हेतु आर. बी. सोनी, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना,रायपुर फोन नं 99777-04607 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सेन्टर में अन्य व्यवस्था के लिए अन्य अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अधिकारीगण सौपे गये दायित्व कार्य हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी का सहयोग भी प्राप्त करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे