रायपुर
जयंती पर विस अध्यक्ष ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन
13-Apr-2021 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए किया नमन।
डॉ महंत ने कहा कि, डॉ. आंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए। सामाजिक-राजनीतिक सुधारक के रूप में आंबेडकर की विरासत का आधुनिक भारत पर गहरा असर हुआ है और अपने जीवन को जाति उत्पीडऩ और भेदभाव से लडऩे के लिए समर्पित किया, जिससे भारतीय समाज जाति व्यवस्था की बुराइयों के बारे में अधिक जागरूक हो गया, और इसे अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम किया, जिन्हें संविधान में विस्तार से बताया गया है। समूचे जीवन में उन्होंने अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे