रायपुर
3 लाख के सागौन लट्ठे सहित वाहन जब्त
09-Apr-2021 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के कुशल मार्ग दर्शन में टीम द्वारा लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन ल_ा सहित एक महिन्द्रा पिकअप वाहन की जप्ती की गई है। यह कार्रवाई बेलगहना परिक्षेत्र में गत दिवस रात्रि लगभग 3.30 बजे टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान की गई।
इस कार्रवाई में वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 10-सी-1453 के साथ 17 नग सागौन ल_ा को जप्त की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन की चाबी के साथ फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना विजय साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा पंकज साहू, मूलेश जोशी आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे