रायपुर

राजधानी रायपुर में 9 और कंटेनमेंट जोन
05-Apr-2021 5:32 PM
राजधानी रायपुर में 9 और कंटेनमेंट जोन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही राजधानी रायपुर के 9 और जगहों पर नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इन सभी जगहों पर 5 से अधिक नए पॉजिटिव मिले हैं और यहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए जरूरी सामानों की सप्लाई ऑनलाइन की जा रही है। 

जिला प्रशासन ने रावाभाठा(खमतराई) में 5 से अधिक नए पॉजिटिव मिलने पर इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए पूर्व में गोड़ का मकान, पश्चिम में इंद्राणी घर पास, उत्तर में पंचू किराना स्टोर व दक्षिण में राहुल किराना स्टोर तक की परिसीमाएं तय की गई हैं। खमतराई में कल्प विहार, जय हिंद कॉलोनी  कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां परिसीमाएं पूर्व में देवांगन का मकान, पश्चिम में केएम वल्र्ड स्कूल, उत्तर में महामाया निवास व दक्षिण में जीएन मिश्रा के मकान तय की गई है। 

रामकुंड क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां पूर्व में वंदना ऑटो के नीचे उडिय़ा बस्ती, सामुदायिक भवन के पास, पश्चिम में अहिल्या सदन गोकुल अपार्टमेंट के पास और उत्तर में उत्कल बस्ती सामुदायिक भवन तथा दक्षिण में पूर्णिमा फर्नीचर के पास तक सीमाएं तय की गई है। करबला तालाब शीतला/शनि मंदिर के सामने कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां पूर्व में करबला तालाब शनि मंदिर के सामने, पश्चिम में जलन्स 14 रिसायकल मार्ग और उत्तर में प्रेमलता निवास चौबे कॉलोनी तथा दक्षिण में शीतला मंदिर के सामने तक सीमाएं तय की गई है। 

इसी तरह आजाद चौक दशहरा मैदान पास कंटेनमेंट जोन बनाकर परिसीमाएं पूर्व में मयाराम सुरजन स्कूल मार्ग, पश्चिम में गीता नगर अन्डरबिज के पास और उत्तर में जनता कॉलोनी मार्ग तथा दक्षिण में डॉ जाउलकर के सामने मार्ग तक तय की गई है। ब्राम्हणपारा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां पूर्व में सुनिल यदु का मकान, पश्चिम में सोहागा मंदिर के सरहद और उत्तर में बड झाड, बजरंग मंदिर तथा दक्षिण में रामाराव, आगरा सीट कव्हर हाउस तक तय की गई है।

इसके अलावा सिविल लाईन सूर्या अपार्टमेंट को कंटेनमेंट जोन घोषित कर परिसीमाएं पूर्व में सूर्या अपार्टमेंट (पिछला गेट बंद है), पश्चिम में आम रास्ता और उत्तर में राज खिलौना एवं गिफ्ट की दुकान तथा दक्षिण में पंजाब टेलर्स की दुकान तक तय की गई है। शंकर नगर काली माता वार्ड 30 को कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां की परिसीमाएं पूर्व में मरीज का मकान, पश्चिम में आर.बी.खुद्दर का मकान और उत्तर में मकान नं एलआईजी 119 राव का मकान तथा दक्षिण में राजेश दुबे का मकान तक तय की गई है। खमतराई में हर्षित विहार कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर परिसीमाएं पूर्व में कलश इलेक्ट्रानिक, पश्चिम में मोहित सोनी का मकान और उत्तर में रितेश सिंह का मकान तथा दक्षिण में रूप श्री श्रंगार ब्यूटी पार्लर तक निर्धारित की गई है। 
 


अन्य पोस्ट