रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। राष्ट्रीय सिंध ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेट्रीचंड्र पर रायपुर समेत प्रदेश के 18 जिलों में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा व फोटो फ्रेम का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। युवा ब्रिगेड के वरिष्ठ सदस्य सुरेश तहल्यानी, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत राज गावरी, योगेश भाटिया व अन्य पदाधिकारियों ने आज मूर्ति निर्माण का जायजा लिया।
मूर्ति वितरण का कार्य 5 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। 9 अप्रैल से भगवान झूलेलाल जी की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। रायपुर में इन जगहों पर मूर्तियां प्राप्त की जा सकती है-तेलीबांधा में गुल्लू हिंदुजा, कटोरा तालाब में निखिल मोटवानी, महावीर नगर में प्रतीक गावरी, अमलीडीह में योगेश भाटिया, लाखेनगर में सचिन वाधवानी, पंडरी में पवन हबलानी, देवेंद्र नगर में धनेश बत्रा, फाफाडीह में जगदीश सबलानी, गुढिय़ारी में रोहित मूलचंदानी, शंकर नगर एवं अवंती विहार में वैभव डेमबानी के पास। इसके अलावा प्रदेश कार्यालय में भी संपर्क कर मूर्ति प्राप्त कर सकते हैं।