रायपुर

विष्णुदेव साय ने लगवाया टीका
31-Mar-2021 5:20 PM
विष्णुदेव साय ने लगवाया टीका

रायपुर, 31 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने आज  अपने गृह ग्राम बगिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोरोना टीका लगवाया और वैक्सिन लगाने वाली नर्स अनुपम लोलिना के काम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। भाजपा अध्यक्ष साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को और तेज करने और एकजुटता के साथ मजबूती से लडऩे का आग्रह करते हुए वेक्सिनेशन के क्राइटेरिया में आने वाले सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से वैक्सिन लगाने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सभी को वैक्सिन लगवाना जरूरी हैं। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का हम सभी को पालन करना और करवाना होगा।


अन्य पोस्ट