रायपुर

एसबीआई का जोनल दफ्तर सील 14 से ज्यादा कर्मी पॉजिटिव मिले
26-Mar-2021 7:57 PM
एसबीआई का जोनल दफ्तर सील 14 से ज्यादा कर्मी पॉजिटिव मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मार्च। राजधानी रायपुर में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है और जांच में यहां के अलग-अलग इलाकों से नए पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। बैरनबाजार एसबीआई जोनल दफ्तर में 14 से ज्यादा कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में यह दफ्तर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके पहले जयस्तंभ चौक स्थित बैंक में भी कुछ कर्मी संक्रमित मिल थे।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2419 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें रायपुर से 550 मरीज शामिल हैं। वहीं यहां तीन लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। हेल्थ अफसरों का कहना है कि  कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में उनकी टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच में लगी है। कई संस्थाओं में भी उनकी यह जांच चल रही है। जांच में ज्यादा संख्या में नए पॉजिटिव सामने आने पर संस्था सील करने की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट