रायपुर

पात्र व्यक्तियों को तुरंत कोरोना का टीका लगवा लेना चाहिए -फटाले
26-Mar-2021 5:15 PM
पात्र व्यक्तियों को तुरंत कोरोना का टीका लगवा लेना  चाहिए -फटाले

रायपुर, 26 मार्च। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए वर्तमान में जो कोरोना वैक्सीन लगाने के पात्र व्यक्ति हैं उन्हे अवश्य टीका लगवा लेना चाहिए । विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट टीम लीडर श्री प्रणीत फटाले ने बताया कि अभी जो वैक्सीन लगाई जा रही है, उसकी प्रभावी दर अच्छी है और इससे होने वाले विपरीत प्रभाव भी नगण्य हैं। इसलिए सभी को जिन्हे पात्रता है तुरंत टीका लगाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को यह बात ध्यान रखना होगी कि भले ही वे स्वयं संक्रमण से ज्यादा प्रभावित न हों लेकिन वे अपने घर के बुजुर्गों को संक्रमित कर सकते हैं। चंूकि बुजुर्गों में मृत्यु दर अधिक है इसलिए इन पर अधिक ध्यान देना होगा और तुरंत टीका लगवाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि वैैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार करना, मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी रखना, हाथों की सफाई अनिवार्य है। वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमण हो सकता है लेकिन यह उतना अधिक घातक नहीं होगा ऐसा विशेषज्ञों का कहना है।
 


अन्य पोस्ट