रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण बढऩे पर राजधानी रायपुर के हीरापुर स्थित अविनाश प्राईड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। निगम की टीम इन जगहों पर जाकर नाली-सडक़ों की सफाई करते हुए सेनिटाइज में लगी है। ब्लीचिंग पाउडर का भी छिडक़ाव किया जा रहा है। दूसरी तरफ दुकानें बंद होने पर घरों तक ऑनलाइन सामानों की सप्लाई की जाएगी।
कलेक्टर एस भारतीदासन ने आज अफसरों की बड़ी एक बैठक ली। बैठक में राजधानी रायपुर के जिन जगहों पर सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कहीं भी जांच दल अथवा निगरानी दस्ते से भौतिक परीक्षण, क्वारंटाइन और जांच में कोई असहयोग करता है अथवा जानकारी देने से इंकार करता है, तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है।