रायपुर

आल इंडिया सीए परीक्षा टॉपर का सम्मान
23-Mar-2021 5:32 PM
आल इंडिया सीए परीक्षा  टॉपर का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च।
हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने आज यहां देवेंद्र नगर चौराहे पर आल इंडिया सीए परीक्षा टॉपर देवेंद्र नगर सेक्टर 5 निवासी भ्रमर जैन का साल व स्मृति चिन्ह भेटकर उन्हें सम्मानित किया। 
श्री जुनेजा ने भ्रमर जैन को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें सदैव प्रदेश व शहर का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, पार्षद अमितेश भारद्वाज, एल्डेरमेन सुनील भुवाल, पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट