रायपुर

मास्क न पहनने वालों की कड़ी जांच 542 पर 50 हजार से अधिक जुर्माना
23-Mar-2021 5:28 PM
मास्क न पहनने वालों की कड़ी जांच  542 पर 50 हजार से अधिक जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। 
राजधानी रायपुर में कोरोना खतरा को देखते हुए बिना मास्क पहने आने-जाने वालों की अब कड़ाई से जांच की जा रही है। निगम की टीम शहर के सभी क्षेत्र की सडक़ों पर यह जांच कर रही है। इस दौरान पकड़े जाने पर 2 सौ रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है। बीती शाम रात तक यहां मास्क न पहनने वाले 542 लोगों पर 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना किया गया। वहीं उन्हें नियमित तौर पर मास्क लगाने की चेतावनी दी गई। 

जानकारी के मुताबिक जांच अभियान के अंतर्गत निगम जोन 1 टीम ने 64 लोगों से 57 सौ रूपये का जुर्माना वसूला। जोन 2 टीम ने 65 लोगों पर 56 सौ रूपये का जुर्माना किया। जोन 3 ने 52 लोगों पर 3 हजार 180 रूपये का जुर्माना किया। जोन 4 टीम ने 49 लोगों पर 53 सौ रूपये, जोन 5  ने 101 लोगों पर 10 हजार 750 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 6 टीम ने 95 लोगों पर 6 हजार 990 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 टीम ने 29 लोगों से 42 सौ रूपये वसूल किया। 

इसी तरह निगम जोन 8 टीम ने 35 लोगों पर 3 हजार 550 रूपये व जोन 9 टीम ने 20 लोगों से 17 सौ रूपये जुर्माना वसूला। जबकि निगम जोन 10 की टीम ने 32 लोगों से 3 हजार 900 रूपये का जुर्माना वसूल किया। निगम अफसरों का कहना है कि शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर उनकी महिला टीम जांच में लगी है। इस दौरान लापरवाही बरतने वालों पर दो सौ रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उनका कहना है कि कड़ाई के बाद भी लोगों की लापरवाही जारी है। 
 


अन्य पोस्ट