रायपुर
‘भूलन द मेज’ को पुरस्कार, महंत ने निर्माता निर्देशक कलाकारों को दी बधाई
23-Mar-2021 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा में निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को बेस्ट फिल्म पुरस्कार प्राप्त होने पर निर्माता मनोज वर्मा सहित सभी जुड़े कलाकारों और पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ को गौरान्वित करने वाला तथा राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने वाला पुरस्कार है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में पुरस्कार मिला है। दिवंगत पदुमपुन्ना लाल बख्शी के बेटे संजीव बख्शी की उपन्यास पर यह फिल्म बनी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे