रायपुर

अभियान चलाकर शासकीय भूमि को संरक्षित करने के दिए निर्देश
18-Mar-2021 4:55 PM
अभियान चलाकर शासकीय भूमि को संरक्षित करने  के दिए निर्देश

रायपुर, 18 मार्च। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने अभियान चलाकर शासकीय भूमि को संरक्षित करने और अतिक्रमण से हटाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को चिन्हांकित भूमि पर वृक्षारोपण की तैयारी करने, राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नागरिकों को लाभांवित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में फसल बुवाई के पूर्व अतिक्रमण हटाने, ई कोर्ट के माध्यम से नागरिकों को सुविधा देने के साथ अधीनस्थ कार्यालयों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण करने को भी कहा।

कलेक्टर ने कोटवारी सेवा भूमि, बिरगांव के सीएसआइडीसी की जमीन के आवंटन, डिजिटल सिगनेचर सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की साथ ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, लोक सेवा गारंटी, डायवर्सन, नजूल उपकर, अर्थदंड की वसूली सहित अन्य प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। 
 


अन्य पोस्ट