रायपुर

पूर्व नपा अध्यक्ष के घर में लगे नाम पट्टिका की तोडफ़ोड़ की शिकायत
11-Mar-2021 6:29 PM
पूर्व नपा अध्यक्ष के घर में लगे नाम पट्टिका की तोडफ़ोड़ की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 11 मार्च। विगत रविवार रात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय के निवास स्थान के मुख्य द्वार पर लगे नाम पट्टिका को अज्ञात लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया।

इस संबंध में स्वप्निल उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस तरह की तोड़ फोड़  की घटना निंदनीय है । ऐसा पहली बार हुआ है कि इस तरह की क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। गौरतलब है कि विगत दिनों लटटी बाबा चौक में हुए रामायण प्रतियोगिता के दौरान नगरपालिका द्वारा लगाए गए कचरे के डिब्बे को भी क्षतिग्रस्त कर पालिका की संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई। इस संबंध में  स्वप्निल द्वारा कुम्हारी थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय द्वारा उनके निवास स्थल  के मुख्य द्वार में लगे नाम पट्टिका को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने की लिखित शिकायत दिया गया है जिस पर पुलिस द्वारा जांच की  जा रही है साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है ।

आशीष यादव,

थाना प्रभारी कुम्हारी


अन्य पोस्ट