रायपुर
ज्वेलरी शॉप से हजारों के जेवर पार, जुर्म
11-Mar-2021 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। राजधानी रायपुर के हीरापुर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े करीब 75 हजार का जेवर पार कर लिया गया। ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं के एक गैंग ने यह उठाईगिरी की है। कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। फिलहाल आरोपी महिलाएं पकड़ से दूर हैं।
पुलिस के मुताबिक हीरापुर की एक ज्वेलरी शॉप में आज कुछ महिलाएं एक गैंग में जेवर खरीदी के लिए पहुंचीं। इस दौरान इन महिलाओं ने सोने की एक रिंग व एक टॉप्स पार कर दिया। दुकानदार ने इसकी जानकारी मिलने पर कबीर नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्जकर जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम मौके पर पहुंचकर उठाईगिरी की जांच में लगी है। फिलहाल आरोपी महिलाओं का पता नहीं चल पाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे