रायपुर
सीएम ने ब्रम्हाकुमारी विवि की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी के निधन पर दुख जताया
11-Mar-2021 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलजार दादी कहते थे) के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दादी हृदयमोहिनी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे