रायपुर
सीएम ने की हटकेश्वर महादेव की पूजा
11-Mar-2021 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे