रायपुर

कोरोना खतरा बढ़ा, 24 घंटे में 390 नए पॉजिटिव, 5 मौत
10-Mar-2021 5:27 PM
 कोरोना खतरा बढ़ा, 24 घंटे में 390 नए पॉजिटिव, 5 मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। प्रदेश में कोरोना का खतरा बढऩे लगा है। पिछले 24 घंटे में यहां 390 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं 5 की मौत दर्ज की गई है। एक्टिव 3 हजार से अधिक हैं। सैंपलों की जांच जारी है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण जारी है। ऐसे में मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है।

प्रदेश के सुकमा जिले में फिलहाल कोई कोरोना मरीज नहीं है। वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में एक्टिव मरीजों के आंकड़े कम बने हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात रायपुर में 161, दुर्ग में 69 व सूरजपुर में 40 नए पॉजिटिव मिले।  बालोद-2, बेमेतरा-4, कबीरधाम-0, धमतरी-7, बलौदाबाजार-3, महासमुंद-1, गरियाबंद-4, रायगढ़-8, कोरबा-7, जांजगीर-चांपा-2, मुंगेली-0, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-1, सरगुजा-19, कोरिया-13, बलरामपुर-0, जशपुर-7, बस्तर-1, कोंडागांव-2, दंतेवाड़ा-3, सुकमा-0, कांकेर-1, नारायणपुर-0, बीजापुर जिले से 2 व अन्य राज्य से 0 मरीज रहे। पिछले 24 घंटे में मिले इन मरीजों को आसपास कोरोना अस्पतालों में भेजे जा रहे हैं। दूसरी तरफ, उनके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट