रायपुर
शरद शुक्ला भारतीय टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष
26-Feb-2021 5:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 फरवरी। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की हरियाणा में विगत 24 फरवरी को आयोजित वार्षिक आमसभा में 2021-2025 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के उपाध्यक्ष तथा विनय बैसवाड़े एसोसिएट सहसचिव चुने गए। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के महासचिव तथा उत्तरप्रदेश टेबल टेनिस संघ के महासचिव अरुण बनर्जी महासचिव तथा दिल्ली के गुरप्रीत सिंग कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे