रायपुर

गोंडवाना कप टेनिस, लोहित आकाश फायनल में
25-Feb-2021 6:35 PM
 गोंडवाना कप टेनिस, लोहित आकाश फायनल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी।
छग प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा गोंडवाना कप आल इंडिया मेंस टेनिस प्रतियोगिता के तहत मेन ड्रा के सिंगल्स एवं डबल्स के मैच  सेमी फायनल के मेंचेस खेले गए। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे-
लोहित आकाश बद्रीनाथ (तमिलनाडु) ने प्रथम वरीय खिलाडी  इशक इकबाल(बंगाल) को दो  घंटे  चले मैच में  6-4, 6-4 हराकर  फाइनल में प्रवेश किया वही  दूसरे सेमी फाइनल में  ओलंपियन  जे विष्णु वर्धन (तेलंगाना) ने हेमस्ट्रिंग मसल्स में चोट के कारण मुकाबले से हट गए एवं  माधविन कामथ (गुजरात) को  फाइनल में जगह  मिल गयी 

पुरुष युगलसेमि फाइनल में  
लक्षित एवं चंद्रिल सूद [पंजाब] ने अंकित चोपड़ा [पंजाब]/आदित्य तिवारी [मप्र]   6-3,6-4 से ,एवं दूसरे सेमीफाइनल में  परीक्षित सोमानी (आसाम) / पारस दाहिया  (हरियाणा) ने इशक इकबाल(बंगाल) / मोहित मयूर जयप्रकाश (तमिलनाडु)से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 
 


अन्य पोस्ट