रायपुर
प्रदेश में ऐतिहासिक संत परम्परा पर शोध संगोष्ठी 26-27 को
25-Feb-2021 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 फरवरी। संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में 26 एवं 27 फरवरी को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
संगोष्ठी का शुभारंभ 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होगा। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में छह सत्र होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक संत परम्परा पर शोध पत्रों का वाचन होगा। प्रथम आकादमिक सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुशील त्रिवेदी करेंगे। स्वामी विवेकानंद जी पर डॉ. ओपी वर्मा वक्तव्य देंगे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. केशरी लाल वर्मा करेंगे। वक्ता डॉ. बालचंद कछवाहा स्वामी आत्मानंद जी पर वक्तव्य देंगे। तृतीय सत्र में डॉ. अनिल भतपहरी गुरू घासीदास जी पर वक्तव्य देंगे एवं अध्यक्षता डॉ. परदेशी राम वर्मा करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे