रायपुर

‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, प्रशिक्षण
21-Feb-2021 7:43 PM
‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, प्रशिक्षण

रायपुर, 21 फरवरी।  ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम के तहत रायपुर, गरियाबंद व धमतरी जिले के सभी ब्लॉक से स्व प्रेरित तीन-तीन महिला शिक्षिकाओं को आज डूंडा स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वप्रेरित शिक्षिकाओं द्वारा नवप्रवेशी, पहली के बच्चों की माताओं के सामने बच्चों की दक्षताओं का प्रथम आंकलन किया गया।

बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि माताओं को विश्वास दिलाना है कि वे अपने बच्चों को बहुत आसानी से घर में उपलब्ध घरेलू संसाधनों (आलू, प्याज, टमाटर और घर में उपलब्ध अन्य वस्तुएं) का उपयोग कर उनकी सीखने में मदद कर सकती हैं। प्रशिक्षण में 40 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उन्हें कार्यक्रम से संबंधित किट भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से एपीसी आशीष गौतम, अरुण शर्मा, आशुतोष व चंद्रहास निर्मलकर  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट