रायपुर

कृषि विवि के रायपुर केन्द्र को तकनीकी-यांत्रिकी में सर्वश्रेष्ठ सम्मान
16-Feb-2021 6:11 PM
 कृषि विवि के रायपुर केन्द्र को तकनीकी-यांत्रिकी  में सर्वश्रेष्ठ सम्मान

रायपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में कोदो, कुट्की एवं रागी तथा अन्य वनोपज फसलों की कटाई या तोड़ाई उपरान्त उनके प्रसंस्करण हेतु विभिन्न यन्त्रों, उपकरणों एवं प्रौद्योगिकी के विकास और इसे लोकप्रिय बनाकर उद्यमिता विकास हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रायपुर केन्द्र को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित अखिल भारतीय कटाई उपरान्त तकनीकी एवं यांत्रिकी समन्वित अनुसंधान परियोजना के सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में पुरस्कृत किया गया है। विगत दिनों आयोजित परियोजना की 36वीं वार्षिक कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रायपुर केन्द्र को वर्ष 2020 हेतु कटाई उपरान्त तकनीक एवं यांत्रिकी में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के उप महानिदेशक, कृषि अभियांत्रिकी डॉ. अलगुसुन्दरम एवं डॉ. एस.के. त्यागी, परियोजना समन्वयक द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। यह परियोजना देश के विभिन्न राज्यों के 31 केन्द्रों में संचालित की जा रही है।


अन्य पोस्ट