रायपुर

22 के आंदोलन को सफल बनाने रायपुर जिला भाजपा पार्षद दल और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक
19-Jan-2021 4:13 PM
22 के आंदोलन को सफल बनाने रायपुर जिला भाजपा पार्षद दल और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जनवरी। प्रदेश भाजपा के आव्हान  पर धान खरीदी में होने वाली अव्यवस्था, कॉग्रेंस सरकार की किसानों से  वादाखिलाफी के विरोध व किसानों के अधिकारों के समर्थन में 22 जनवरी के प्रदेशव्यापी गिरफ्तारी, धरना,  प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा रायपुर जिला द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है । भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर के प्रथम बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी  ने भाजपा रायपुर शहर के पार्षद दल व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा के रायपुर के प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को ताकत देने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इसी परिपेक्ष में 19 जनवरी दोपहर महिला मोर्चा की व 4 बजे युवा मोर्चा की बैठक भी आहूत की गई है । किसान आंदोलन रायपुर जिला संयोजक  छगन मूंदड़ा व सह संयोजक डॉ प्रमोद साहू को बनाया गया है।

  बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर,  मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, भाजपा नेता सुभाष तिवारी,  जिला मंत्री अकबर अली,  जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पार्षदगण सीमा साहू, तिलक पटेल, नारद कौशल, कामिनी देवगन,  सरिता आकाश दुबे, विश्वादिनी पांडेय,  सुमन राम प्रजापति, दीपक जायसवाल, सावित्री जगत,  योगेंद्र वर्मा,  सुभाष तिवारी, सुनील चौधरी, सचिन मेघानी,  रोहित साहू,  भोला राम साहू, यूनुस कुरैशी, राजियांत ध्रुव,  टेशू साहू, ललिता झा, शिल्पा राहुल गोलछा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट