रायपुर

प्रदेश में कोरोना से कल, 16 मौतें, रायपुर से 4
01-Jan-2021 5:42 PM
प्रदेश में कोरोना से कल, 16 मौतें, रायपुर से 4

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जनवरी। प्रदेश में कोरोना से कल 16 मौतें हुई हैं। इन सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मौत के आंकड़े बढक़र 722 हो गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक जिन 16 मरीजों की मौत हुई है, इसमें रायपुर संभाग से तिल्दा नेवरा वार्ड नं.-15 रायपुर का 66 वर्षीय पुरूष, सुंदर नगर रायपुर का 77 वर्षीय पुरूष, नयापारा अभनपुर रायपुर की 65 वर्षीय महिला, पुरानी बस्ती रायपुर की 59 वर्षीय महिला, धमतरी की 37 वर्षीय महिला, महासमुंद का 32 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

दुर्ग संभाग का दुर्ग का 62 वर्षीय पुरूष, पदमनाभपुर दुर्ग का 85 वर्षीय पुरूष, सेक्टर-7 भिलाई दुर्ग का 75 वर्षीय पुरूष, भिलाई दुर्ग का 58 वर्षीय पुरूष, बेमेतरा का 58 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

बिलासपुर व सरगुजा संभाग का कोटा बिलासपुर का 50 वर्षीय पुरूष, बिलासपुर की 80 वर्षीय महिला, बकरूमा रायगढ़ का 52 वर्षीय पुरूष, धरमजयगढ़ का 45 वर्षीय पुरूष, होलीक्रास हॉस्पिटल रोड नगर पंचायत कुनकुरी जशपुर का 59 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

इन सभी का एम्स व अन्य जगहों पर इलाज चल रहा था। इसमे 6 की मौत कोरोना से एवं बाकी 10 की अन्य गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से मौत हुई हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बना हुआ है और ठंड बढऩे पर इसका खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना जांच कराएं।


अन्य पोस्ट